वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल के 14 इंजनों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था
कोलकाता। राज भवन के पास स्थित रेड क्रास रोड स्थित सराफ इंडस्ट्रीज लिमिटेड में लगी आग भले ही बुझ गयी हैं और राख से अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। दमकल और फॉरेंसिक की टीम आग लगने का सठीक कारण तलाश रही थी तभी घटनास्थल से एक शव बरामद किया गया हैं। बरामद किये गये शव की शिनाख्त श्याम सुंदर साहा (65) के रूप में हुई हैं। बरामद किये गये शव को पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि बरामद शव पूरी तरह से जल गया हैं। श्याम सुंदर का शव सर्वर रूम से बरामद किया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 3.14 बजे फोरम प्रोजेक्ट की ओर से पुलिस को ईमेल कर सूचना दी गयी कि उनका एक पूर्व कर्मचारी घटनास्थल से लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच किया तो पाया वहां एक शव जला अवस्था में पड़ा हुआ था। पास ही एक ड्राइविंग लाइसेंस थी जिसमें श्याम सुंदर साहा का नाम लिखा हुआ था। पुलिस की माने तो रिटायरमेंट के बाद भी श्याम सुंदर वहां अपने ग्रुप के साथ काम कर रहा था। श्याम सुंदर आगरपाड़ा का रहने वाला था। सनद रहे कि आग इमारत के चौथे तल्ले पर स्थित एक कमरे में लगी थी जो धीरे-धीरे पूरे तल्ले पर मौजूद ऑफिस में फैल गयी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल के 14 इंजनों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर लैडर की मदद ली गयी। आग को बुझाने के दौरान सिढ़ीयों से गिरने के कारण बिल्डिंग का केयरटेकर और एक दमकल कर्मी घायल हो गया था।